गौ सम्मान आहवान अभियान के तहत हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र तहसीलदार को सोपे जाएंगे।

SHARE:

जिला- धार से सरीता पाटीदार

मनावर:- देशभर में संतो एवम समाजजनो द्वारा चलाए जा रहे गौ सम्मान अभियान के तहत मनावर में भी संकल्प पत्र भरवाने का अभियान तेज हो गया है ।अभियान का उदयेध्श गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने तथा देश भर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को जन-जन तक पहुंचना है। इसी कड़ी में मनावर के गोकुल धाम गौशाला के पदाधिकारी एवम गौ भक्त शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर आमजन से संकल्प पत्र भरवा रहे हैं। पदाधिकारी द्वारा अभियान भाग लेने की अपील आम जनता से कर रहे हैं ।अभियान मे हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र 11:00 बजे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ,राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम जनता की ओर से प्रार्थना पत्र तहसीलदार को सौंपे जाएंगे। इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़कर गौ संरक्षण के समर्थन में जनमत तैयार किया जा रहा है। हस्ताक्षर अभियान में गोकुलधाम गौशाला के पदाधिकारी वेद लक्षणा गौशाला समिति के जिला अध्यक्ष विजय पाटीदार एवं उनकी टीम के सदस्य, संदीप अग्रवाल ,जितेंद्र सोनी, हरिओम पाटीदार ,महेश हिरोडकर, अजय पाटीदार सचिन पाटीदार, लक्ष्मण मुकाती उपस्थित थे। उक्त जानकारी गोकुलधाम गौशाला समिति के जगदीश पाटीदार ने दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment