दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
444 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, 49,500 रुपये समन शुल्क वसूला गया
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा एवं नियमों के पालन सुनिश्चित करने हेतु मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियां:
बिना नंबर प्लेट/अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले कुल 444 वाहनों पर कार्रवाई
81 वाहनों से ₹49,500 समन शुल्क वसूला गया
363 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान जारी, जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जा रहा है।
जिला पुलिस ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर नियमानुसार स्पष्ट एवं मानक नंबर प्लेट अवश्य लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत गंभीर है।
एमसीबी पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी। नागरिकों से सहयोग एवं नियमों के पालन की अपेक्षा की जाती है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







