बीएसए कालेज में प्राचार्य की मनमानी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक प्रबंध समिति कालेज की व्यवस्थाओं का करेगी संचालन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। बीएसए कालेज में 4 वर्षों से प्रबंधतंत्र और प्राचार्य के बीच चल रहे विवाद पर हाईकोर्ट ने विराम लगा दिया है। अब तक इस महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा एकल समिति के माध्यम से विद्यालय का संचालन किया जा रहा था और वे प्रबंध समिति की अनदेखी कर रहे थे।
शिक्षा समिति श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल के प्रमुख उमाशंकर अग्रवाल ने यह जानकारी आज डेम्पीयर नगर स्थित चंपा अग्रवाल बाल मंदिर के सभागार में पत्रकारों को देते हुए बताया कि बच्चों के पवित्र पैसे को खाने वालों का नाश होगा भले ही वह प्राचार्य हों या प्रबंध समिति। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा 22 अप्रैल 26 को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आगरा व उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज को जारी किए आदेश में 11 मार्च 22 और 8 फरवरी 22 के माध्यम से प्राचार्य को प्राप्त एकल संचालन व्यवस्था निरस्त करते हुए अनुमोदित प्रबंध समिति को समस्त प्रबंधकीय व प्रशासनिक अधिकारों को मान्यता देते हुए दैनिक क्रियाकलापों को निष्पादित करने का अधिकार दिया है। अग्रवाल शिक्षा मंडल के मंत्री किशोर कुमार अग्रवाल ने इस निर्णय को सत्य की जीत बताया और कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा विगत 5 माह से कुलपति डा. भीमराव अंबेडकर विश्व विद्यालय आगरा द्वारा अनुमोदित बीएसए डिग्री कालेज की प्रबंध समिति को कार्य करने से रोकने के प्राचार्य उनकी षडयंत्रकारी टीम के लोगों के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया है। शिक्षा मंडल के वरिष्ठ सदस्यों और बीएसए कालेज प्रबंध समिति के सदस्यों ने उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी है। प्रबंध समिति पुनः महाविद्यालय के विकास कार्यों एवं नए पाठ्यक्रमों व छात्र हितों के फैसलों पर निर्णय करने के लिए पूर्णतनमयता से कार्य करेगी। इस मौके पर शिक्षा मंडल के अध्यक्ष माधव शरण अग्रवाल, बीएसए कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र अग्रवाल, धीरेन्द्र कुमार अग्रवाल, नागेन्द्र मोहन मित्तल आदि मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment