पीएम प्रणाम योजना के तहत इफको मिर्जापुर द्वारा नैनो जागरूकता महाअभियान एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
मिर्जापुर। पीएम प्रणाम योजना के अंतर्गत इफको मिर्जापुर द्वारा राजगढ़ ब्लॉक के ग्राम सभा लहौरा में नैनो जागरूकता महाअभियान एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माया शंकर सिंह (वर्तमान विधायक जी के बड़े भाई), अपर जिला कृषि अधिकारी कुंवर सतेंद्र सिंह इफको क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आशीष श्रीवास्तव तथा तेंदुआ कला अध्यक्ष रविन्द्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन इफको के स्पेशलिटी फर्टिलाइजर असिस्टेंट रितेश पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर इफको मिर्जापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस के प्रयोग से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व संतुलित रूप से मिलते हैं, जिससे उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत में कमी आती है।
किसानों को बीज एवं जड़ शोधन की विधि, फसल पर छिड़काव के तरीके तथा धान सहित विभिन्न फसलों में नैनो उर्वरकों के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से जल, मृदा एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान में कमी लाई जा सकती है।अपर जिला कृषि अधिकारी कुंवर सतेंद्र सिंह ने किसानों को मृदा परीक्षण की विधि समझाते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग पर बल दिया। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों का कम प्रयोग करने और नैनो उर्वरकों को अपनाने की अपील की।श्री माया शंकर सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने गेहूं, धान एवं बाजरा की फसलों में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्लस का प्रयोग किया, जिससे उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी देखने को मिली। उन्होंने किसानों को नैनो उर्वरकों के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित किया।पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने भी किसानों से मृदा की उर्वरा शक्ति बनाए रखने हेतु नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरक न केवल उत्पादन बढ़ाते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक हैं।
कार्यक्रम में किसानों को सागरिका, लिक्विड कंसोर्टिया एवं जल विलेय उर्वरकों की भी जानकारी दी गई। अंत में सभी उपस्थित किसानों ने नैनो उर्वरकों के उपयोग को अपनाने का संकल्प लिया। उक्त समाचार कवरेज जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment