अभय जैन ग्रन्थालय में आरएसएस प्रचारकों का प्रेरणादायी भ्रमण, पांडुलिपि संरक्षण कार्य की सराहना

SHARE:

डॉ संजय जोशी, केसरिया हिंदुस्तान

बीकानेर। अभय जैन ग्रन्थालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारकों का एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी भ्रमण कार्यक्रम रहा। इस अवसर पर जोधपुर प्रांत के प्रचारक श्याम मनोहर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विभाग अध्यक्ष टेक चंद बरडिया एवं सेवा विभाग से सवार लाल मोदी भी शामिल हुए। ग्रन्थालय के निदेशक ऋषभ नाहटा ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें ग्रन्थालय का विस्तृत भ्रमण करवाया। इस दौरान प्रचारकों ने यहां संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों एवं उनके संरक्षण-संवर्धन के कार्य को निकट से देखा और सराहा। उल्लेखनीय है कि प्रचारकगण यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अभय जैन ग्रन्थालय के उल्लेख को सुनकर विशेष रूप से इस कार्य को देखने के लिए पधारे थे। उन्होंने इस पहल को भारतीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर “ज्ञान भारतम् मिशन” (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के अंतर्गत चल रहे पांडुलिपि संरक्षण कार्य की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि अब तक लगभग 2,25,000 पृष्ठों का सफलतापूर्वक स्कैनिंग कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम में डॉ. संदीप व्यास, नवरत्न चोपड़ा, लव कुमार देराश्री, मोहित बिस्सा, लक्ष्मीकांत उपाध्याय एवं गौरव आचार्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह भ्रमण न केवल प्रेरणादायी रहा, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment