अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर

एमसीबी/मनेंद्रगढ़
जिला मे पुलिस महानिरीक्षक रेंज सरगुजा श्री दीपक झा( IPS)एवं पुलिस अधीक्षक एम.सी. बी.श्रीमती रत्ना सिंह (IPS)द्वारा निर्देश दिया गया है की नशे के अवैध कारोबार मे सतत सख्त कार्यवाही किया जाये।निर्देश के पालन मे थाना कोतवाली मनेंद्रगढ़ द्वारा अवैध शराब,नशीला इंजेक्शन व अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 23.04.2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति स्कूटी वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर विक्रय हेतु ले जा रहा है।
सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम: श्रीलाल बसोर,पिता–धनुकधारी बसोर उम्र–45 वर्ष, निवासी– लालपुर बसोरपारा, वार्ड क्र. 13, थाना मनेंद्रगढ़ बताया।आरोपी से जप्त सामग्री में 87 नग अंग्रेजी शराब (गोवा कंपनी)
प्रत्येक 180 एमएल कुल मात्रा -15660 एमएल,कुल कीमत –₹11,745/-,सकूटी मेजस्ट्रो कीमती -50000/।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
दिनांक 23.04.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।जहाँ *माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी क़ो जेल रिमांड बनाने से जेल दाखिल किया गया* .
प्रकरण में विवेचना जारी है।
आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्यवाही की जा सके। सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अवैध कारोबार पर कार्यवाही की जातीं रहेगी। सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक विवेक पाटले, प्र.आर. नवीन तिवारी , प्रिंस राय,आर. ज्ञानेश्वर, विनोद, मो. आजाद शामिल रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment