दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रयागराज शनि कुमार यादव
शंकरगढ़, प्रयागराज। शंकरगढ़ क्षेत्र की मेधावी छात्रा अंशिका द्विवेदी ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज, शंकरगढ़ की छात्रा अंशिका द्विवेदी ने 500 में से 464 अंक प्राप्त कर 92.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अंशिका की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है।
हाईस्कूल में भी किया था टॉप
अंशिका द्विवेदी मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया था। हाईस्कूल में 600 में से 582 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया था विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अंशिका की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अंशिका शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। उसकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उसने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की अंशिका की इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों एवं क्षेत्रीय लोगों ने बधाई दी है। अंशिका आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







