राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सभी एसडीएम/ तहसीलदार, अधिकारी अपने क्षेत्र में जनसुनवाई प्रभावी बनायें
राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई संपन्न, दिए गये अहम् दिशा-निर्देश
दमोह – जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने अपने क्षेत्र में जनसुनवाई को प्रभावी बनाये, उनके अधिकार क्षेत्र के प्रकरणों का त्वरित निराकरण वहां सुनिश्चित करें। ताकि वहां से संबंधित व्यक्ति जिला स्तर पर उस समस्या के निराकरण के लिए यहां न आयें। उन्होने सभी एसडीएम से कहा वे साप्ताहिक समय सीमा बैठक अपने यहां रखे और आवश्यक होने पर संबंधित कर्मचारियों और पटवारियों को भी बुलायें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज राजस्व अधिकारियों की आयोजित बैठक में दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर मीना मसराम खासतौर पर मौजूद रहीं।
कलेक्टर श्री यादव नें राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों से कहा, शासन की प्राथमिकता से जुडे कार्यो और राजस्व प्रकरणों का तय समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जायें। लंबित मामलों में तेजी लाने और कार्यो की गति बढ़ाने के लिए विशेष ध्यान देने कहा। श्री यादव नें अधिकारियों से बेहतर समन्वय से कार्यो के संपादन पर विशेष बल दिया। उन्होने कहा एसडीएम,तहसीलदार, नायब तहसीलदार खरीदी का जायजा लेते रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







