कुरवाई में किसानों का फूटा गुस्सा, मंडी-बामोरा रोड पर लगाया चक्काजाम!

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित कुरबाई

कुरबाई कोहिनूर वेयरहाउस के पास, कुरवाई हम्मालों की मनमानी और अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन
कुरवाई। क्षेत्र के गेहूं उपार्जन केंद्र पर आज उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब आक्रोशित किसानों ने कुरवाई-मंडी बामोरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। कोहिनूर वेयरहाउस के पास स्थित केंद्र पर बड़ी संख्या में जुटे किसानों ने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया है।
किसानों का आरोप है कि केंद्र पर तैनात हम्माल सरेआम मनमानी कर रहे हैं। तौल के नाम पर किसानों से प्रति ट्राली 50 किलो से लेकर 1 क्विंटल तक गेहूं (दाना) अतिरिक्त मांगा जा रहा है।
चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी किसी भी वाहन को निकलने नहीं दे रहे हैं।
किसानों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद केंद्र प्रभारी या प्रशासनिक अधिकारियों ने हम्मालों की इस लूट पर लगाम नहीं लगाई, जिसके चलते उन्हें यह कठोर कदम उठाना पड़ा।
किसानों की दो-टूक
“हम दिन-रात मेहनत करके अनाज पैदा करते हैं, लेकिन यहां हम्माल ‘गुंडागर्दी’ पर उतारू हैं। मनमाने ढंग से दाना मांगा जा रहा है। जब तक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आकर लिखित आश्वासन नहीं देते और इन दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, जाम नहीं खुलेगा।”
फिलहाल मौके पर तनाव बना हुआ है। जाम के कारण गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन कितनी जल्दी हरकत में आता है और अन्नदाताओं की इस जायज मांग का निराकरण करता है
मौके पर जेएसओ वैशाली दांगी नायब तहसीलदार देवदीप सिंह गौड एवं पुलिस प्रशासन ने पहुंच जाम खुलवाया

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment