दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
सिंदुरिया/ महराजगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुईधुस निचलौल पुरैना मार्ग पर गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों—पति, पत्नी और लगभग दस माह की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र के भारतखंड पकडी निवासी नौसाद अपने पत्नी सलेहा व बेटी शहजादी के साथ मोटरसाइकिल से परतावल जा रहे थे, तभी रामपुर कला से गिट्टी खाली कर तेज रफ्तार ट्रेलर पीछे से उनकी बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिंदुरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन पुलिस की सतर्कता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका। नौसाद अपने दो भाई मे छोटा था और फर्नीचर का काम करता था। अभी चार वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी।
इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह बताया की तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







