कांग्रेस-डीएमके गठबंधन ने महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़ कर विधेयक को रोका-महापौर श्रीमती मालती राय

SHARE:

रायसेन। हाल ही में लोकसभा में जो घटनाक्रम हुआ, वह केवल एक संसदीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा एक अत्यंत गंभीर विषय है। महिला विरोधी गठबंधन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी बनाने वाले 131वें संविधान संशोधन विधेयक को रोककर अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर दी है। एंटी वूमन एलाएंस की सच्चाई देश के सामने आ चुकी है। कांग्रेस, डीएमके और उनके सहयोगियों के इस महिला विरोधी गठबंधन ने न केवल एक विधेयक को रोका, बल्कि करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और विडंबना देखिए-इस पर विपक्ष जश्न मनाता रहा। यह बात गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में महिला आरक्षण एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में भोपाल नगर निगम की महापौर श्रीमती मालती राय ने कही। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने महापौर श्रीमती मालती राय का पुष्प गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान जिला मंत्री श्रीमती मंजू धीरेंद्र कुशवाह, श्रीमती गायत्री नगरिया, श्रीमती हेमलता रघुवंशी नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया विभाग के प्रभारी सीएल गौर सहित बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीमती मालती राय ने कहा कि कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और पूरे इंडि गठबंधन ने एक ऐतिहासिक अवसर को बाधित किया।महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम था, जिसे राजनीतिक स्वार्थों के कारण रोक दिया गया, कांग्रेस का हमेशा इतिहास महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने का रहा है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक, अनुच्छेद 370 से प्रभावित कश्मीरी महिलाओं के अधिकार का विरोध किया। कांग्रेस ने महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों पर 98 वर्षों का अहसान जताया, लेकिन संसद में उनकी आकांक्षाओं को कुचलते हुए इठलाई, मुस्कुराई, मेज थपथपाई और जश्न मनाया।कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 33 प्रतिशत आरक्षण मांग रही महिलाओं को वंचित रखने पर उत्सव मनाया।यह हर उस महिला का अपमान है, जो वर्षों से अपने अधिकार का इंतजार कर रही है। जिस देश में नारी को दुर्गा, काली, सरस्वती और लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, वहां ऐसी सोच अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत