डॉ. महेन्द्र अग्रवाल का साहित्य संघर्ष की मौलिक अभिव्यक्ति है-प्रमोद भार्गव

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी

शिवपुरी। साहित्यकार के जीवन में होने वाले संघर्ष की अभिव्यक्ति उसके साहित्य में होती है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य को बनाए रखने का साहस और निराशाजनक स्थिति में प्रकाश की किरण बन जाना डाक्टर महेन्द्र अग्रवाल के साहित्य की प्रमुख विशेषता है। यह उद्गार देश के जाने-माने साहित्यकार और पत्रकार प्रमोद भार्गव ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामकिशन सिंघल सभागार दुर्गा मठ परिसर में आयोजित डॉ. महेन्द्र अग्रवाल के 63 वे जन्मदिन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। डॉ. निसार अहमद खान की अध्यक्षता में संपन्न गोष्ठी में प्रमोद भार्गव ने अग्रवाल की ग़ज़ल, व्यंग्य, संस्मरण आदि विभिन्न विधाओं का जिक्र करते हुए उन्हें जनवाद का पक्षधर मौलिक साहित्यकार निरुपित किया। समारोह में दिनेश वशिष्ठ ने डा. अग्रवाल की तुलना दुष्यंत कुमार से करते हुए उन्हें जन कवि कहा।इससे पूर्व संचालन करते हुए अखलाक खान ने कहा कि डॉ. अग्रवाल नगर के इकलौते साहित्यकार हैं जिनकी पुसतकें साहित्य अकादमी व उर्दू साहित्य अकादमी दोनों से पुरस्कृत हुई हैं।
काव्य गोष्ठी में राम पंडित ने व्यंग्य रचना पढ़ते हुए कहा
हर पल रंग बदलता है वो ।
कहता कुछ है करता कुछ है
झूठ बोलकर छलता है वो ।
दुनिया का राजा बनने कोए
सरपट सरपट दौड़ रहा है। काव्य रचना पढ़ी।
समारोह में साहित्कारां ने विविधवर्णी शानदार गजलों और कविताओं का पाठ किया ।
राजकुमार चौहान भारतीय ने व्यवस्था पर चोट करते हुए कहा-
कोयल भूंखी मर रही है कागा स्वर्णिम कौर, बगुलों का शासन हुआ, छिना हंस का ठौर
अखलाक खान ने पलायन को लेकर नई कविता पढी। वहीं राकेश भटनागर ने लोहपीटा जनजाति की महिलाओं की व्यथा पर सुंदर रचना पाठ किया-
लोहे पर हथौड़े से करती प्रहार
देखा उसे राजमार्ग पथ पर कई बार।
सरपट गाड़ियों से बेखबर
ढकती सम्हालती यौवन कोन लगातार।
शृंगार की नहीं फुर्सत
शायर निर्मल हरि, राधेश्याम सोनी, रामकृष्ण मौर्य, दिनेश वशिष्ठ एवं डॉ. महेन्द्र अग्रवाल डॉ.निसार अहमद खान ने भी गोष्ठी में श्रेष्ठ रचना पाठ कर समारोह को गरिमा प्रदान की। अंत में आभार राजकुमार भारतीय ने व कार्यक्रम का संचालन अखलाक खान ने किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई