दैनिक केसरिया हिंदुस्तान इंदौर संभाग ब्यूरो भगवान मुजाल्दा
सीरवी समाज की मातृशक्ति को नमन जिन्होंने कलयुग में भूमि का दान कर समाज में मिसाल पेश की
अक्षय तृतीया पर नर्मदा नगर श्री आई माता मंदिर व सीरवी समाज के ग्राम पंचों को नर्मदा नगर चीखल्दा मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित करोड़ों की कृषि भूमि दान पत्र देकर भेट की
दान की महिमा अपरंपार है, हमने अक्सर खेत की मेडो के लिए लोगों को झगड़ते हुए देखा है पूर्वजों द्वारा दान की हुई जमीनों को हड़पते हुए देखा है भाई भाई की जमीनों को कब्जा करते हुए देखा है लेकिन भूमि दान के मामले बहुत कम देखने को मिले हैं लोग अक्सर अन्न का दान करते हैं,धन का दान करते हैं लेकिन भूमि दान करना तो हम पूर्वजों की कहानियों में सुनते आए हैं, कलयुग में भूमि दान के किस्से बहुत ही कम देखने को मिलते हैं क्षेत्र मे पिछले दिनों पाटीदार समाज से श्री मोहन जी पाटीदार भवरीया के द्वारा अस्पताल निर्माण के लिए भूमि का दान किया था उसके बाद ग्राम नर्मदा नगर में मामला देखने को मिला है।मातृशक्ति ने नर्मदा नगर में एक प्रेरणादायक और समाज के लिए मिसाल पेश की हे।नर्मदा नगर के सिर्वी समाज के वरिष्ठ स्वर्गीय श्री भानालालजी बर्फा के निधन के बाद उनकी दोनों पत्नियों ने जो निर्णय लिया वह न केवल सराहनीय है बल्कि समाज सेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण भी है।कोरोना काल के दौरान श्री भानालालजी बर्फा का निधन हो गया था। उनके निधन के पश्चात उनकी दोनों धर्मपत्नी श्रीमती लीलाबाई एवं श्रीमती मिश्री बाई ने अपने पति की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और समाज के प्रति अपना दायित्व निभाने का संकल्प लिया इसी क्रम में उन्होंने ग्राम नर्मदा नगर स्थित श्री आई माता मंदिर में सिर्वी समाज के सकल पंचों एवं समाज के वरिष्ठजनों को अपने निवास पर आमंत्रित किया सभी समाजजनों की उपस्थिति में उन्होंने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अपनी कृषि भूमि का करीबन 10 बिघा कृषी भूमि मंदिर के नाम दान करने की घोषणा की। दोनों मातृशक्तियों ने अपनी स्वेच्छा से विधिवत दान पत्र तैयार कर श्री आई माता मंदिर एवं समाज के सकल पंचों को भूमि सौंप दी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती लीलाबाई एवं श्रीमती मिश्री बाई की कोई संतान नहीं है इसके बावजूद उन्होंने अपनी संपत्ति को समाजहित में समर्पित कर एक अनूठी मिसाल कायम की है।उनका यह त्याग और समर्पण न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज में सेवा सहयोग और परोपकार की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। ग्राम नर्मदा नगर सहित पूरे क्षेत्र में इस निर्णय की सराहना की जा रही है और लोग इसे एक प्रेरणास्रोत के रूप में देख रहे हैं।यह प्रेरणादायी संदेश हमें यह सिखाती है कि सच्ची श्रद्धांजलि केवल शब्दों से नहीं, बल्कि नेक कार्यों से दी जाती है। श्रीमती लीलाबाई और श्रीमती मिश्री बाई का यह योगदान समाज में सदैव स्मरणीय रहेगा। इसी कड़ी के साथ अक्षय तृतीया पर मां आईजी मंदिर में ग्राम नर्मदा नगर की सिर्वी समाज महिलाएं एवं समाज के संकल पंचो द्वारा उन दोनों मातृ शक्तियों का पुष्प हारो एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर सिर्वी समाज के सकल पंच वरिष्ठ जन एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाज बंधु उपस्थित रहे ! इस उपलक्ष में आभा सीरवी महासभा मध्य प्रदेश महिला संगठन की प्रांतीयअध्यक्ष श्रीमती ललिता पवार ने भी इस कार्य की सराहना की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







