पण्डोखर सरकार धाम महोत्सव मेला में शहनाज अख्तर ने भजन गायन एवं हप्पू सिंह ने सांस्कृतिक मंच से कॉमेडी की

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान संवाददाता

30 वे श्री पंडोखर सरकार धाम महोत्सव मेला के दौरान पण्डोखर धाम परिसर में गुरु शरण महाराज का जन्मदिन मनाया गया साथ ही सांस्कृतिक मंच के माध्यम से बुधवार को शहनाज अख्तर एंड ग्रुप ने भजन संध्या के दौरान देवी भजन एवं भोलेनाथ की विभिन्न भजनों की एक से बढ़ कर एक शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही योगेश त्रिपाठी दरोगा हप्पू सिंह मुंबई द्वारा कॉमेडी के माध्यम से विभिन्न कॉमेडी कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
मंच शुभारंभ परंपरा के अनुसार पंडोखर पीठाधीश्वर श्री गुरु शरण जी महाराज द्वारा सांस्कृतिक मंच पर विराजे श्री हनुमान जी महाराज का पूजन कर दीप प्रज्वलित कर मंच का शुभारंभ किया। उपरांत पंडोखर धाम शिष्य मंडल ने वहीं शहनाज अख्तर और ग्रुप एवं योगेश त्रिपाठी दरोगा हप्पू सिंह का फूल माला एवं पण्डोखर सरकार का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बहन शहनाज अख्तर एंड ग्रुप द्वारा सर्वप्रथम गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपरांत बहन शहनाज अख्तर ने मैंया का भजन गायन करते हुए मैया अंबा रानी बाग में हो मईया बाग में हो, शंकर चौड़ा रे महामाई कर रही सोडा रे श्रृंगार माई कर रही सोडा रे, बहन शहनाज अख्तर द्वारा गुरु महिमा का वर्णन करते हुए गायन किया तीरथ है एक धाम है गुरुवार आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम है गुरुवार आपके चरणों में, मैहर की शारदा भवानी मोरे अंगना पधारो महारानी, मेरे पंडोखर सरकार तेरे दीवाने आए हैं तेरे दीवाने आए हैं तेरे मस्ती आए हैं, तुम्हें और क्या दूं दिल की सिवा तुमको हमारी उमर लग जाए, गली गली में पिट गयो आज ढिंढोरा रे डूब गयो पानी में गोरा को छोरा रे, सूटे चिलम पे चिलम भोले हो गए टनाटन दम पे लगाकर दम भोले हो गए टनाटन, दीन ध्वजा लेकर आई मां आल्हा जी को साथ लिआई हो मां, हम महाकाल के दीवाने हैं सारी दुनिया के हम बेगाने हैं हम तो बाबा को चाहने वाले हैं सहित अनेक धार्मिक देवी एवं शिवजी के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।
साथ ही सांस्कृतिक मंच से भाभी जी घर पर हैं के प्रमुख किरदार सुबिख्यात कॉमेडियन योगेश त्रिपाठी दरोगा हप्पू सिंह द्वारा धमाकेदार कॉमेडी प्रस्तुत कर दर्शकों को ताली बजाने एवं ठहाके लगाने के लिए विवश कर दिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई