दैनिक केसरीया हिंदुस्तान की खबर का असर, ग्राम पंचायत पाटई की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने लिया संज्ञान

SHARE:

ग्राम पंचायत पाटई में कथित भ्रष्टाचार की जांच के आदेश, चार सदस्यीय जांच दल गठित

दैनिक केसरीया हिंदुस्तान
9644811407
ग्वालियर। ग्राम पंचायत पाटई, जनपद पंचायत घाटीगांव में कथित फर्जी भुगतान, भ्रष्टाचार एवं विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर उठे सवालों के बाद जिला पंचायत प्रशासन ने जांच के आदेश जारी किए हैं। शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोपों के बीच जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने चार सदस्यीय जांच दल गठित कर सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। दैनिक केसरिया हिंदुस्तान समाचार पत्र द्वारा ग्राम पंचायत पाटई में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं से जुड़े मामलों को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिछले चार वर्षों से विभिन्न स्तरों पर शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। पंचायत में कथित फर्जी भुगतान और विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं।
जिला पंचायत प्रशासन द्वारा गठित जांच दल में मनरेगा लेखाधिकारी दीपक शर्मा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दीपशिखा शाक्यवार, सहायक यंत्री अभिषेक शर्मा एवं खंड पंचायत अधिकारी पदम सिंह को शामिल किया गया है। जांच दल को प्राप्त शिकायतों एवं पूर्व में प्रस्तुत आवेदनों की बिंदुवार जांच कर सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच आदेश जारी होने के बाद ग्राम पंचायत में हलचल बढ़ गई है। अब शिकायतों में लगाए गए आरोपों की जांच और उसकी निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों एवं शिकायतकर्ताओं की निगाहें जांच दल की कार्यवाही, जांच की प्रगति तथा प्रशासन द्वारा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।
नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर जांच दल से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जांच को प्रभावित करने में उनकी कोई भूमिका नहीं रहेगी। उन्होंने जनपद पंचायत घाटीगांव के कार्यपालन अधिकारी से भी संपर्क कर उनका पक्ष जानने की सलाह दी। हालांकि, जब पत्रकारों द्वारा संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो फोन रिसीव नहीं किया गया।
ऐसे में जनपद पंचायत घाटीगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती धाकड़ की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जनहित से जुड़े मामलों में पत्रकारों के फोन तक रिसीव नहीं किए जाने से यह सवाल उठता है कि आम नागरिकों और पंचायत से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं एवं शिकायतों पर किस तरह सुनवाई होती होगी। प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही और जनसंवाद को लेकर भी अब चर्चा तेज हो गई है।
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान भ्रष्टाचार, प्रशासनिक जवाबदेही एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाता रहा है। समाचार पत्र का उद्देश्य जनसमस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना और आमजन की आवाज को मंच प्रदान करना है। यदि किसी क्षेत्र में भ्रष्टाचार अथवा जनहित से जुड़ी समस्या है, तो नागरिक समाचार पत्र से संपर्क कर अपनी बात सामने रख सकते हैं।


दैनिक केसरिया हिंदुस्तान समाचार पत्र द्वारा ग्राम पंचायत पाटई में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं से जुड़े मामलों को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिछले चार वर्षों से विभिन्न स्तरों पर शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। पंचायत में कथित फर्जी भुगतान और विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं।
जिला पंचायत प्रशासन द्वारा गठित जांच दल में मनरेगा लेखाधिकारी दीपक शर्मा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दीपशिखा शाक्यवार, सहायक यंत्री अभिषेक शर्मा एवं खंड पंचायत अधिकारी पदम सिंह को शामिल किया गया है। जांच दल को प्राप्त शिकायतों एवं पूर्व में प्रस्तुत आवेदनों की बिंदुवार जांच कर सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच आदेश जारी होने के बाद ग्राम पंचायत में हलचल बढ़ गई है। अब शिकायतों में लगाए गए आरोपों की जांच और उसकी निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों एवं शिकायतकर्ताओं की निगाहें जांच दल की कार्यवाही, जांच की प्रगति तथा प्रशासन द्वारा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।
नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर जांच दल से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जांच को प्रभावित करने में उनकी कोई भूमिका नहीं रहेगी। उन्होंने जनपद पंचायत घाटीगांव के कार्यपालन अधिकारी से भी संपर्क कर उनका पक्ष जानने की सलाह दी। हालांकि, जब पत्रकारों द्वारा संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो फोन रिसीव नहीं किया गया।
ऐसे में जनपद पंचायत घाटीगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती धाकड़ की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जनहित से जुड़े मामलों में पत्रकारों के फोन तक रिसीव नहीं किए जाने से यह सवाल उठता है कि आम नागरिकों और पंचायत से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं एवं शिकायतों पर किस तरह सुनवाई होती होगी। प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही और जनसंवाद को लेकर भी अब चर्चा तेज हो गई है।
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान भ्रष्टाचार, प्रशासनिक जवाबदेही एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाता रहा है। समाचार पत्र का उद्देश्य जनसमस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना और आमजन की आवाज को मंच प्रदान करना है। यदि किसी क्षेत्र में भ्रष्टाचार अथवा जनहित से जुड़ी समस्या है, तो नागरिक समाचार पत्र से संपर्क कर अपनी बात सामने रख सकते हैं।

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

सूखापठा सचिव प्रताप सिंह यादव को तत्काल निलंबन, सतेंद्र सिंह गुर्जर सचिव पाटई की शिकायतों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं? नयागांव अनिल मौर्य वसूली प्रकरण के बाद भी उसी पंचायत का जिम्मा आखिर क्यों ?