सहायक अभियंता रोहित सिंह पत्रकार के सवाल पूछने पर बोले हमारे कार्यालय आकर जानकारी दे तो हम कार्रवाई करेंगे
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9644811407
ग्वालियर सिटी नॉर्थ। सहायक अभियंता रोहित सिंह, विनय नगर को लेकर मीटर रीडिंग व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर सूत्र बताते है कि मीटर रीडरों से लगभग पाँच हजार प्रतिमाह कमीशन के तोर पर लिया जाता हैं, कुछ मामलों में बिजली मीटर की वास्तविक रीडिंग और बिलों में दर्ज रीडिंग के बीच अंतर देखने को मिल रहा है।
वहीं, आरोपों में दावा किया जा रहा है कि अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच कथित मिलीभगत के कारण शासन और बिजली कंपनी को आर्थिक नुकसान हो सकता है।
मीटर रीडिंग में हेरफेर के आरोप
केसरिया हिंदुस्तान के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कुछ उपभोक्ताओं के मीटरों में वास्तविक खपत और बिल में दर्ज रीडिंग के बीच अंतर होने का दावा किया गया है। यह भी आरोप है कि जिन घरों में दो बिजली मीटर लगे हुए हैं, वहां एक मीटर की रीडिंग दर्ज की जाती है, जबकि दूसरे मीटर की रीडिंग कथित तौर पर सामने नहीं आती। कुछ मामलों में मीटर में आग लगने या मीटर के खराब होने जैसी परिस्थितियों को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
जांच होने पर सामने आ सकती है वास्तविकता
इन आरोपों के मद्देनजर सहायक अभियंता रोहित सिंह, विनय नगर की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने है यदि मीटरों की वास्तविक रीडिंग, बिलिंग रिकॉर्ड, मीटर खराब होने की रिपोर्ट और संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाती है, तो कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो गी दैनिक केसरीया हिंदुस्तान समाचार पत्र की इन्वेस्टिगेशन टीम के द्वारा जानकारी ली गई पर हम पूरी प्रमाणित से समाचार प्रकाशित कर रहे हैं
जब हमारी बात इनसे हुई
इनका कहना है
“यह जानकारी हमारे संज्ञान में नहीं है अगर कोई जानकारी आपके पास है तो आप हमें दे हम उसे पर जरूर कार्रवाई करेंगे”
उमेश शर्मा
कार्यकारी अभियंता उत्तर ग्वालियर
इनका कहना है
“इस मामले में हमें कुछ पता नहीं है आप हमारे ऑफिस जाकर जानकारी दें तब हम जानकारी लेंगे”
रोहित सिंह
सहायक अभियंता विनय नगर ग्वालियर






