हिण्डाल्को सी.एस.आर. द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री किट वितरण

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र 99357 86278

रेणुकूट। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हिण्डाल्को संस्थान के क्लस्टर हेड श्री समीर नायक, क्लस्टर एच.आर. हेड जसबीर सिंह एवं एच.आर.बी.पी. हेड अजय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा सी.एस.आर. प्रमुख अनिल झा के नेतृत्व में आदित्य बाल विद्या मंदिर ग्राम गुलाल झरिया में शैक्षणिक सामग्री किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के कुल 140 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री किट जिसमें स्कूल यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, किताबें, नोटबुक, लंच बॉक्स एवं पानी बोतल शामिल है, वितरित किया गया। गौरतलब है कि गुलालझरिया मे हिण्डाल्को सी.एस.आर. अंतर्गत संचालित आदित्य बाल विद्या मंदिर निःशुल्क विद्यालय है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके क्षेत्र में वंचित समुदाय के शिक्षा विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं।
हिण्डाल्को सी.एस.आर. द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आदित्य बाल विद्या मंदिर ग्राम गुलाल झरिया में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री किट प्रदान करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। आदित्य बाल विद्या मंदिर गुलाल झरिया में आयोजित कार्यक्रम में दुद्धी ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी राम विशाल चौरसिया के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह के विशेष आतिथ्य में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री किट का वितरण किया गया जिसमें गुलालझरिया ग्राम पंचायत के प्रधान त्रिभुवन प्रसाद यादव, पंचायत संदस्यगण, मुख्य ब्लाक संयोजक हरिहर प्रसाद यादव, ब्लाक संयोजक विश्वनाथ कुशवाहा, क्लस्टर संयोजक लक्ष्मण प्रसाद, प्रधानाचार्य सत्यनारायण, शिक्षकगण एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य आतिथि दुद्धी ब्लाक के ब्लाक डेवलपमेंट अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिण्डाल्को सी.एस.आर. द्वारा शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्वक किये जा रहे कार्यों का सराहना किया। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि वे विद्यालय के शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों में मन लगाकर कर प्रतिभाग करें। उन्होने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कक्षा में विद्यार्थी अपने शिक्षकों से पाठ्यक्रम से संबंधित अधिक से अधिक प्रश्न कर विषय सें संबंधित अपना ज्ञानवर्धन करें। उन्होंने कहा कि बच्चे मोबाइल फोन की आदत से बचें एवं केवल शैक्षणिक कंटेंट ही अभिभावकों की निगरानी में देखें। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से कहा कि वे नियमित रूप से अपने बच्चों को विद्यालय भेजें।
कार्यक्रम में उपस्थित हिण्डाल्को के अकाण्ट्स विभाग के प्रबंधक रोहित पारीक ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि वे रोज नियमित रूप से विद्यालय आयें तथा इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों की माताओं से कहा कि उनकी जिम्मेदारी इस विषय में बहुत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर सी.एस.आर. विभाग प्रमुख अनिल झा ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हे प्रोत्साहित किया। उन्होने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय में खूब मन लगाकर पढ़ें एवं इस विद्यालय से उत्तीर्ण होकर विभिन्न क्षेत्रों में अपने भविष्य का निर्माण करें।
वहीं हिण्डाल्को सी.एस.आर. क्षेत्र प्रमुख रमाकांत शर्मा ने कहा कि आदित्य बाल विद्या मंदिर, शैक्षणिक गुणवत्ता को समर्पित एवं क्षेत्र में प्रसिद्ध निःशुल्क प्राथमिक विद्यालय है। उन्होंने बच्चों से कहा कि प्रदत्त पठन सामग्री का समुचित उपयोग करें तथा मेहनत करते हुए अपने साथ-साथ, अपने विद्यालय, गाँव तथा माता-पिता का नाम रोशन करें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई