शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लटेरी में “नशे से है दूरी जरूरी अभियान का आयोजन

SHARE:

लटेरी से मुजीव खान

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “नशे से है दूरी जरूरी” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लटेरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एसडीओपी लटेरी, थाना प्रभारी लटेरी, थाना स्टाफ, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, अपने परिवार एवं समाज को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने तथा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment