केसरिया हिंदुस्तान के इंदौर चीफ ब्यूरो राजेश मिश्रा “गुड्डू” की खास खबर
बेंगलौर के आध्यात्मिक गुरु ओशमिन जी इंदौर के स्वरांजली के आयोजन में श्रोताओं से रूबरू हुए, ओशमिन जी ने संगीत के माध्यम से शांति कैसे प्राप्त करें इस पर चर्चा की, संगीत का हम श्रवण करते है पर हमारा दिमाग कहीं और होता है, जब दिल और दिमाग एक जगह पर होते है वहां सृजन होता है, सृजन से शोहरत प्राप्त होती है, संगीत के माध्यम से हम शांति स्थापित कर सकते है, हम साधना करते है पर हमारा मन कहीं और होता है, जब हमारी साधना के साथ मन होगा तब हम शक्ति प्राप्त कर सकते है, हमारा चित्त और ध्यान एक जगह हो तो हम शांति प्राप्त कर सकते है, साधना से हम सृजन करते है सृजन से कला संस्कृति को प्राप्त करते है, कला से हम अपनो का दिल जीत सकते है, जहां संगीत होगा वहां शांति होगी जहां शांति होगी वहीं अध्यात्म होगा !
ओशमीन जी का स्वागत स्टार फैन क्लब के हेमंत अग्रवाल ने किया, इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु ओशमिन जी ने सभी कलाकारों को आर्शीवाद दिया, ओशमिन जी देश भर में संगीत के माध्यम से आध्यात्म को जोड़ रहें है, शीघ्र ही इंदौर में उनका एक बड़ा आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है !!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







