अमावस्या पर गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

दद्दाजी के हर-घर महादेव अभियान को शिष्य परिवार दे रहा नई ऊर्जा, पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर हुआ महारुद्राभिषेक
अम्बाह। ब्रह्मलीन संत देव प्रभाकर शास्त्री दद्दाजी की पावन प्रेरणा एवं गृहस्थ संत डॉ. अनिल शास्त्री के मार्गदर्शन में अमावस्या के पावन अवसर पर मंगलवार को दद्दा शिष्य परिवार अंबाह-बरेह एवं भक्त मंडल द्वारा पीएचई परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ विशाल पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महारुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान शिव की आराधना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं द्वारा असंख्य पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया गया, जिसके पश्चात आचार्य गिरजाशंकर शास्त्री के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महारुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन एवं पार्थिव शिवलिंगों का विधिवत विसर्जन संपन्न हुआ। आचार्य गिरजाशंकर शास्त्री ने कहा कि सोमवती अमावस्या पर पार्थिव शिवलिंग पूजन का विशेष महत्व है। शिवपुराण में वर्णित है कि श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए इस पूजन से जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा भगवान शिव की कृपा से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम में महावीर शर्मा, सुनील मिश्रा, लाखन शर्मा, रमेश उपाध्याय, गिरिजाशंकर शास्त्री, श्यामवीर शर्मा, भूपेंद्र शुक्ला, रोहित, राहुल, विवेक, दीपक, लवला, योगेश, शिवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिला भक्त उपस्थित रहीं।
हर-घर महादेव अभियान बना जन आस्था का केंद्र दद्दा द्वारा प्रारंभ किए गए हर-घर महादेव अभियान को शिष्य परिवार निरंतर आगे बढ़ा रहा है। प्रतिमाह अमावस्या पर आयोजित होने वाला यह आध्यात्मिक आयोजन नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक चेतना, संस्कारों के संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश दे रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह अभियान लोगों को शिवभक्ति से जोड़ने के साथ-साथ परिवार और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई