विधायक निधि से 33 पानी के टैंकरों की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगा पेयजल संकट से राहत

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रेम सिंह कुशवाहा पत्रकार

हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता, विष्णु खत्री
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री ने विधायक निधि से 33 पानी के टैंकरों का वितरण किया। कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को टैंकर सौंपे
इन टैंकरों के माध्यम से गर्मी एवं जल संकट के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति सुचारु रूप से की जा सकेगी, जिससे हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी विधायक निधि से दो चरणों में टैंकरों का वितरण किया जा चुका है और अब तीसरे चरण में नई ग्राम पंचायतों को यह सुविधा प्रदान की गई है।
इस अवसर पर विधायक विष्णु खत्री ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा किसी भी गांव में बाधित न हो, इसके लिए विधायक निधि का उपयोग जनहित के कार्यों में किया जा रहा है। भविष्य में भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए टैंकरों के लिए विधायक विष्णु खत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से निपटने में काफी सहायता मिलेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment