दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दिव्यांश प्रताप सिंह
प्रेमनगर/फतेहपुर 13 जुलाई जनपद फतेहपुर के खागा तहसील में भाकियू टिकैत की मासिक बैठक आयोजित की, जहां किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। भाकियू टिकैत के युवा जिला अध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में संबंधित विभागों को किसानों की वर्गीकृत समस्याओं,जिसमें विद्युत, कृषि, नहर , खाद्य आदि समस्याओं की को लेकर एस.डी.एम खागा व सीओ को ज्ञापन दिया गया। किसानों ने अधिकारियों से तमाम समस्याओं को लेकर जल्दी ही निस्तारण कराए जाने की मांग की है। बैठक में किसानों ने बताया की यह समय धान की रुपाई का चल रहा है। और ऐसे में विद्युत विभाग की बड़ी समस्या चल रही कही बिजली नहीं है। तो कही फेस कटा रहता है। और वही बाजार में खाद्य लेने जाए तो कृषि केंद्रों में खाद्य की किल्लत है। न तो केंद्रों में पर खाद्य उपल्ब्ध है न तो सोसाइटी में। किसानों की वर्गीकृत समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों ने अवगत कराया की किसानों की समस्याओं का निस्तारण जल्दी ही कराया जाएगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







