अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर बाइक सवार गंभीर मंडलीय अस्पताल रेफर

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय/रमेश चंद्र शुक्ल

हलिया मीरजापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के मझियार गांव स्थित हलिया लालगंज मार्ग हाइवे पर रविवार की देर रात अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर कर चालक सहित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेवा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लाया गया जहां पर उपस्थित चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव निवासी कैलाश कोल का 23 वर्षीय पुत्र बबुलेश उर्फ ख़बरी लाल अपने साथी गांव निवासी 25 वर्षीय संजय कोल के साथ लालगंज थाना क्षेत्र के तिलाव चौकी अंतर्गत कोटाघाट गांव अपनी बुआ के घर गए हुए थे देर साम वापस घर लौटते समय जैसे ही मझियार पेट्रोल पंप के पास पहुंचे की बाइक तेज़ गति होने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लाया गया जहां पर उपस्थित चिकित्सक डा विवेक खरे द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बबुलेश उर्फ ख़बरी लाल की गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment