राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुले गड्ढे बने खतरा, सुरक्षा इंतजाम की मांग

SHARE:

दिनारा। झांसी-शिवपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अशोक होटल के पास सड़क किनारे और डिवाइडर के समीप खोदे गए गहरे गड्ढों को लेकर स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि इन गड्ढों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, विशेषकर रात्रि के समय जब दृश्यता कम रहती है।
समाजसेवी पुष्पेंद्र तिवारी ने बताया कि यदि इन स्थानों पर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो वाहन चालकों, राहगीरों और मवेशियों के लिए खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि कैमरे लगाने की योजना स्वागतयोग्य है, क्योंकि इससे अपराध नियंत्रण और यातायात निगरानी में मदद मिलेगी, लेकिन जब तक कार्य पूरा नहीं होता, तब तक गड्ढों को सुरक्षित ढंग से घेरना और चेतावनी बोर्ड लगाना आवश्यक है।
स्थानीय समाजसेवी मैथिलीशरण गुप्ता, शिवम यादव, जितेंद्र लोधी, छोटू पाल, अर्जुन पंडित, राजेंद्र लोधी और चंद्रशेखर गुप्ता ने भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन से तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि जनहित में जल्द कार्रवाई कर संभावित दुर्घटनाओं को रोका जाना चाहिए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment