नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विकास खंड सीहोर में शनिवार को संकुल स्तरीय सामाजिक चेतना केंद्र के नोडल अधिकारियों एवं अक्षर साथी का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण गत 7 जुलाई से प्रारंभ हुआ था जिसका समापन 11 जुलाई को किया गया।
प्रशिक्षण जिला कलेक्टर श्री बालागुरु के., मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सर्जना यादव, जिला परियोजना समन्वयक श्री आरआर उईके, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री केएम सोलंकी, जिला समनवयक श्री लखनलाल माहेश्वरी, बीआरसी श्री अशोक वर्मा, विकासखण्ड सह समन्वयक श्री गेंदराज विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर जितेंद्र करमोदिया, सुश्री शशिकला पांडे, रघुनाथ मेवाड़ा, नितेश जायसवाल, अमिता आहूजा, राजेंद्र तिवारी, आशीष शर्मा व सतीश गौर संकुल सहसमन्वयकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को शत प्रतिशत असाक्षरों का सर्वे पूर्ण कर 2027 तक पूर्ण साक्षर करने का लक्ष्य दिया गया है l प्रशिक्षण में 412 सामाजिक चेतना केंद्र के नोडल अधिकारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







