दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रविवार को ताल तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल और ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने भारी बारिश एवं भविष्य में संभावित अत्यधिक वर्षा को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों के तहत तहसील क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण पुल-पुलियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान असावती स्थित चंबल नदी, आना खेड़ी चंबल नदी पुलिया तथा असावता भारतपुरा पुल सहित अन्य संवेदनशील पुलों का जायजा लिया गया।
इस दौरान पटवारीगण, कोटवार, आपदा प्रबंधन टीम के सदस्य दीपक व्यास सहित स्थानीय ग्रामीण और पत्रकार वाहिद खान पठान भी मौजूद रहे।
तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि अत्यधिक बारिश के दौरान पुलों पर पानी बहने की स्थिति में किसी भी व्यक्ति को अपनी एवं परिवार की जान जोखिम में डालकर पुल पार नहीं करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में दोपहिया, चारपहिया या बड़े वाहनों से पुल पार करने की कोशिश न की जाए, क्योंकि इससे जान-माल की हानि हो सकती है।
तहसीलदार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों, पटवारियों, ग्राम पंचायत सचिवों और आपदा प्रबंधन टीम को सख्त निर्देश दिए कि वे समय-समय पर निगरानी रखें, लोगों को जागरूक करें और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







