रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री एवं प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्षेत्र के 48 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उन्नत खेती एवं वैज्ञानिक उर्वरक प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पलारी विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी सुचीन वर्मा ने किसानों को प्रधानमंत्री समृध्दि एवं फसल बीमा योजना , आशा योजना , रासायनिक खेती , दलहन-तिलहन उत्पादन , रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं नियम तथा वृक्षारोपण की वैज्ञानिक विधियों की विस्तृत जानकारी दी।
वहीं किसान एफपीओ के डायरेक्टर नारायण साहू ने जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों , मृदा परीक्षण , जैविक उर्वरकों के समन्वित उपयोग , फसल पोषण प्रबंधन तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने से फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन में वृद्धि होती है तथा अनावश्यक लागत में कमी आती है।
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को विशेषज्ञों के समक्ष रखा , जिनका व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक समाधान विशेषज्ञों द्वारा बताया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय के साथ सीएसआर टीम के द्वारिका वर्मा , सुरेन्द्र यादव , जानकी यादव , ताराचंद वर्मा ,सुनीता निषाद , साहिल बांधे एवं गुमान साहू का विशेष योगदान रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







