धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा जिले की तहसील लटेरी, शाम 5:00 बजे उनारसी क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को लिखित आवेदन सौंपा। किसानों का आरोप है कि उन्होंने आनंदपुर के एक बीज विक्रेता से सोयाबीन का बीज खरीदा था, लेकिन वह खेत में नहीं उगा। इससे उन्हें लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि शिकायत लेकर वे पिछले 6 दिनों से लगातार दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बीज विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए। तहसीलदार ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







