छात्रवृत्ति, आवास एवं नर्सिंग विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर जयस छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान इंदौर संभाग ब्यूरो भगवान मुजाल्दा‌‌,- इंदौर जयस छात्र संगठन (JCS) इंदौर के जिला अध्यक्ष लखन बामनिया के नेतृत्व में शुक्रवार को छात्रवृत्ति, आवास, छात्रावास एवं छात्रहित से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन के नाम इंदौर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों की सत्र 2022-23 से 2025-26 तक लंबित छात्रवृत्ति एवं छात्रावास/आवास राशि का तत्काल भुगतान किया जाए। साथ ही आवास, आवास भत्ता एवं छात्रावास से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएँ।
जयस छात्र संगठन ने Unsuitable घोषित बी.एससी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. विद्यार्थियों की समस्याओं का स्थायी एवं त्वरित समाधान करने की भी मांग की। संगठन का कहना है कि लंबे समय से लंबित छात्रवृत्ति एवं आवास राशि के कारण हजारों विद्यार्थी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि भविष्य में छात्रवृत्ति एवं आवास राशि का भुगतान निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जयस छात्र संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन विद्यार्थियों के संवैधानिक एवं शैक्षणिक अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जयस छात्र संगठन JCS जिला अध्यक्ष लखन बामनिया, जिला उपाध्यक्ष राजा अहीरे, जिला महासचिव मगन मौर्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोहन मुवेल, जिला सचिव आशीष सोलंकी, जयस जिला उपाध्यक्ष मनोज भाभर, टेमर सिंह निगवाल, सुरेश निगवाले, तारासिंह बर्डे, रोशनी मौर्य, कलावती, दीपसिखा मेड़ा, इलाम जमरा, कृष्णा वास्कले, सचिन मोरी, गंगाराम एसके, दिलीप सिंह अजनार, हरण सिंह अलावा, भूरू गाडरिया सहित जयस छात्र संगठन JCS के अनेक पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment