रिपोर्टर बिक्रम प्रकाश केसरिया हिंदुस्तान
सुपौल। जिले के मोतीपुर पंचायत अंतर्गत हरिपुर वार्ड संख्या 12 में मुखिया द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था तथा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण में निम्न गुणवत्ता की बालू, कमजोर सरिया एवं अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। उनका कहना है कि नाले की नींव भी मानकों के अनुरूप नहीं बनाई गई थी। साथ ही, जिस स्थान पर नाला निर्माण कराया जा रहा था, वहां अब तक सड़क की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मामले की शिकायत के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सत्येंद्र कुमार यादव ने निर्माण कार्य का संज्ञान लिया। BDO ने बताया कि संबंधित नाला निर्माण को तोड़कर पुनः गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







