बिना अनुमति नाले पर बन रही पुलिया पर राजस्व विभाग की रोक, ध्वस्तीकरण की तैयारी

SHARE:

शंकरगढ़, प्रयागराज। विकासखंड शंकरगढ़ के कपसो अंतरी गांव में बिना अनुमति नाले पर कराए जा रहे पुलिया निर्माण को राजस्व विभाग ने तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया है। प्रारंभिक जांच में निर्माण की वैधता पर सवाल उठने के बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है राजस्व विभाग के सूत्रों के अनुसार यदि जांच में निर्माण नियमों के विपरीत अथवा बिना सक्षम अनुमति के पाया जाता है, तो संबंधित निर्माण को ध्वस्त करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसी नाले पर अमिलिहाई गांव जाने वाले मार्ग के किनारे बनी एक अन्य पुलिया भी चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस निर्माण की भी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आवश्यक अनुमति और निर्धारित मानकों का पालन किया गया है या नहीं।
क्षेत्र में लगातार उठ रहे ऐसे मामलों ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर नदी-नालों और प्राकृतिक जल निकासी वाले क्षेत्रों में बिना अनुमति निर्माण कैसे हो रहे हैं। यदि समय रहते ऐसे निर्माणों पर रोक नहीं लगी तो भविष्य में जल निकासी बाधित होने और पर्यावरणीय समस्याएं बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता अब लोगों की निगाहें प्रशासन की जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment