शशि भूषण दूबे कंचनीय/श्याम मोहन उपाध्याय
मीरजापुर। 9 जुलाई।लालगंज खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सिंह ने वृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में ग्राम विकास अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों (टीए) के साथ समीक्षा बैठक कर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बृहद वृक्षारोपण अभियान, जल संरक्षण कार्यों, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण व मरम्मत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में बीडीओ ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए तथा जल संरक्षण से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए। गांवों के मुख्य संपर्क मार्गों और विद्यालयों तक जाने वाले रास्तों को आवागमन योग्य बनाए रखने के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल कराए जाएं। जिससे ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण, मनरेगा के तहत गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी कार्यों का क्रियान्वयन तथा ग्राम पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।बीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अल्केश मौर्य, पूजा गुप्ता, आशीष मिश्रा,संजय पांडे ,जितेंद्र कुमार, भारतेन्दु राव, महेंद्र सैनी,साजन विद्यार्थी,शंभू प्रसाद पांडे फूलचंद पटेल, सत्येंद्र मिश्रा, लक्ष्मीकांत आदि मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







