केसरिया,पूर्वी चंपारण
जन सुराज पार्टी के संस्थापक एवं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी प्रशांत किशोर के 13 जुलाई को होने वाले नामांकन कार्यक्रम में पूर्वी चम्पारण लोकसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे।
यह जानकारी पूर्वी चम्पारण लोकसभा प्रभारी दुष्यंत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी चम्पारण लोकसभा अंतर्गत सभी विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से नामांकन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक तैयारियां चल रही हैं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
दुष्यंत कुमार ने कहा कि पूर्वी चम्पारण लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता निर्धारित समय पर पटना पहुंचकर नामांकन कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन एवं संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







