फर्रुखाबाद खबर
ब्यूरो चीफ -विजय प्रताप(दैनिक केसरिया हिंदुस्तान )
बताते चले की जनपद फर्रुखाबाद में आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अंतरजनपदीय पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक एवं समन्वय वार्ता आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद गिरीश कुमार, क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी, थाना प्रभारी शमसाबाद सचिन चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शाहजहाँपुर दीक्षा भंवरे, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ज्योति यादव तथा थाना प्रभारी मिर्जापुर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ढाई घाट पुल क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा दोनों जनपदों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त, प्रभावी यातायात व्यवस्था तथा आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







