संजय रैकवार/जिला ब्यूरो, दमोह
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
हटा/दमोह। मड़ियादो बफर जोन के ग्रामीणों द्वारा हाल ही में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राजस्व एवं वन विभाग पर जमीन से बेदखल करने के आरोप लगाए जाने के बाद बुधवार को ग्राम उदयपुरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। एसडीएम राकेश मरकाम के निर्देश पर आयोजित इस जन चौपाल में राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जन चौपाल में तहसीलदार आलोक जैन ने आदिवासी ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी शिकायतों और आशंकाओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पात्र ग्रामीणों को उनकी मूल जमीन से बेदखल नहीं किया जाएगा तथा सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की जानकारी सीधे प्रशासन को देने की अपील की।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रदीप खटीक, पटवारी अनिल शुक्ला, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जन चौपाल में राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







