सेफ क्लिक 2.0 के तहत जेपीबी हाई स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

SHARE:

संजय रैकवार/जिला ब्यूरो, दमोह
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा अभियान के तहत जेपीबी हाई स्कूल, दमोह में साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार ने छात्राओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया अपराध, ओटीपी धोखाधड़ी एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। उन्होंने छात्राओं से किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान ‘साइबर अपराध से बचाव’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा मूल्यांकन के बाद प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को थाना प्रभारी मनीष कुमार द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान अध्यापक डी.के. मिश्रा, शिक्षक शरद मिश्रा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। शिक्षकों ने भी छात्राओं से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment