स्थानीय संपादक
बंटी सोनी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
श्योपुर। बोहरा बाजार निवासी 75 वर्षीय मोहम्मद सज्जाद हुसैन पुत्र मुल्ला बदरूद्दीन और उनका पुत्र मुर्तजा दाऊदी बुधवार शाम करीब 7 बजे इंदौर जाने के लिए बस स्टैंड पर बैठे थे। तभी मेहबूब, फैहजान, तालिब समेत 6-7 युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं। जब सज्जाद हुसैन और उनके बेटे ने विरोध किया तो फैहजान ने मुर्तजा दाऊदी के सिर पर डंडा मार दिया। सिर फट गया, खून बहने लगा। तालिब और मेहबूब समेत अन्य आरोपियों ने डंडों से लगातार मारपीट की, जिससे मुर्तजा के पूरे शरीर पर चोटों के निशान उभर आए।
पीड़ित सज्जाद हुसैन ने बताया, “मेरे बच्चे को मार-मारकर धूल उड़ा दी। ये लोग रोजाना गुंडागर्दी करते हैं। लड़कियों को पकड़ते हैं, बहन-बेटियों को छेड़ते हैं। बोहरा बाजार में गिफ्ट गैलरी चलाने वाला हूं, लेकिन अब जान का खतरा हो गया है।”
*वाक्स*
*प्रशासन से सख्त मांग*
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। उन्होंने कहा, “योगी मॉडल श्योपुर में भी लागू किया जाए। ऐसे गुंडों पर सख्त कार्रवाई हो, जिससे उनके परखच्चे उड़ जाएं। रोजाना की गुंडागर्दी और छेड़छाड़ अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस घटना से श्योपुर बस स्टैंड पर जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई पर नजरें टिकी हुई हैं। पीड़ित परिवार ने न्याय की अपील की है और कहा है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
पुलिस को तुरंत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि शहर में कानून का राज स्थापित हो और निर्दोष नागरिकों को सुरक्षा मिल सके।
नोट – यह समाचार पुलिस में दर्ज एफआईआर तथा घायलों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्धारण पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







