नगर की समस्याओं के लिए खुद फील्ड में उतरीं विधायक सेना पटेल गंदगी देख अफसरों को लगाई फटकार, बोली अब होगी सख्त कार्रवाई

SHARE:

हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान

आलीराजपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता एवं जनसुविधा अभियान के तहत गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने सीएमओ निशिकांत शुक्ला के साथ वार्ड क्रमांक 9, 11 एवं 12 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान जयश्री मैडम के घर से सर्वेश्वर मंदिर और सोरवा नाले तक विशेष सफाई कराई गई। नालियों की सफाई के साथ बंद पड़े दो हैंडपंप चालू कराए गए और सर्वेश्वर मंदिर के पास यातायात सुविधा के लिए स्पीड ब्रेकर को हटवाया गया। सड़क और नालियों पर निर्माण सामग्री फैलाने वालों को नोटिस जारी करने तथा जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही खाली प्लॉटों की फेंसिंग कराने और नालियों पर से स्थायी अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए गए। विधायक सेना पटेल ने कहा कि शहर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होगा। लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग कर आलीराजपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment