दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
(नीरज बिदुआ)
बरेली। नगर के पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का बुधवार को एसडीएम अंकित जैन (आईएएस) ने आकस्मिक निरीक्षण किया। छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति जानी तथा कक्षा 12वीं की विज्ञान एवं कला संकाय की छात्राओं को करियर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान विज्ञान विषयों के साथ भारतीय संविधान, संसद, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी भी छात्राओं को दी। प्राचार्य यू.एस. अहिरवार ने विद्यालय में संचालित ब्यूटी एंड वेलनेस एवं आईटी व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि कई छात्राएं इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़ चुकी हैं। साथ ही विद्यालय के बाहर हो रहे अतिक्रमण की समस्या से भी एसडीएम को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंकित जैन ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए छात्रहित में बेहतर शिक्षा एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक संतोष कुमार गौतम, महेंद्र कुमार सराठे एवं अशोक कुमार शर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







