राजेन्द्र तिवारी दमोह केसरिया हिन्दुस्तान
बारिश के मौसम में जल-जनित एवं संचारी रोगों की फैलाव की आशंका को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने जिला एवं विकासखंड स्तर पर कॉम्बेट टीम का गठन किया गया है, महामारी एवं आपदा की स्थिति में प्रभावी रोकथाम एवं त्वरित नियंत्रण के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवायें दल द्वारा प्रदाय की जायेगी, जिला स्तर पर गठित टीम के नोड़ल अधिकारी डॉ. विक्रांत चौहान को बनाया गया है, टीम में विशेषज्ञ चिकित्सक, फार्मासिस्ट, सुपरवाईजर, लैब टैक्नीशियन एवं अन्य चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं,
जिला स्तर पर कण्ट्रोल रूम की स्थापना
महामारी या आपदा की स्थिति में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, आवश्यकतानुसार इन मोबाईल नम्बरों- 9818763369, 9425867222 पर संपर्क किया जा सकता है,
जिले के समस्या मूलक क्षेत्रों में विकासखंड स्तर पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर स्तर पर सेक्टर मेडिकल ऑफीसर, आयुष्मान आरोग्यम उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम, एमपीडब्ल्यू, ग्राम स्तर पर आशा कार्यकर्ता निगरानी बनाये रखेंगी,सभी टीमें सप्ताह में कम से कम दो बार क्षेत्र में भ्रमण कर संभावित रोगों की स्थिति की समीक्षा कर यथोचित कार्यवाही निष्पादित करेंगे,
*डिपो होल्डर का चिन्हांकन*
ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता ’’आशा’’ को डिपो होल्डर के रूप में चिन्हित कर निर्देश दिये गये है कि अपने निवास स्थान पर झण्डा लगायें ताकि आमजन को उनके निवास स्थान की आसानी से पहचान हो सके,
प्रमुख जीवन रक्षक औषधियां जो डिपो होल्डर को प्रदाय की गईं हैं,क्लोरीन की गोली, ब्लीचिंग पावडर, ओ.आर.एस. पैकेट, पैरासिटामोल टैबलेट, मेट्रोजिल, क्लोरोक्वीन.
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







