पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से खोजें आमजन के गुम हुए 15 मोबाइल

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230
रतलाम आम नागरिकों के गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें वापस दिलाने के लिए रतलाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों के गुम हुए 15 मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
CEIR पोर्टल की सहायता से खोजे गए गुम मोबाइल
थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुम मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस टीम ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की तकनीकी जानकारी के आधार पर गुम मोबाइल फोन की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी जानकारी का विश्लेषण एवं लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न स्थानों से आम नागरिकों के गुम हुए 15 मोबाइल फोन खोजे गए।
आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने एवं मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामित्व का सत्यापन करने के बाद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाए गए।

*मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान–*
लंबे समय से गुम अपने मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। वर्तमान समय में मोबाइल फोन न केवल संचार का माध्यम है, बल्कि इसमें नागरिकों की महत्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारियां, संपर्क, दस्तावेज एवं डिजिटल सेवाओं से संबंधित जानकारी भी सुरक्षित रहती है। ऐसे में गुम मोबाइल फोन वापस मिलने से संबंधित नागरिकों को बड़ी राहत मिली।

*सराहानिय भुमिका -* थाना प्रभारी गायत्री सोनी, उ.नि ध्यानसिह सोलंकी ,आर 430 विजय पंवार,आर 862 किशन वर्मा, आर 232 मनीष परिहार ,आर 217 पवन मेहता की सराहनीय भूमिका रही।

*क्या है CEIR पोर्टल?–*
CEIR पोर्टल गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने एवं तलाश करने में सहायता प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म है। मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में नागरिक स्वयं भी संबंधित प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर या नजदीकी थाने पर आवेदन कर अपने मोबाइल के IMEI नंबर को ब्लॉक करा सकते हैं। CEIR प्रणाली के माध्यम से गुम मोबाइल में अन्य सिम कार्ड का उपयोग किए जाने की स्थिति में उपलब्ध तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा मोबाइल की तलाश एवं बरामदगी में सहायता प्राप्त होती है।
मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित पुलिस थाने में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल के IMEI नंबर को ब्लॉक कराएं।
नागरिक अपने मोबाइल फोन का IMEI नंबर सुरक्षित रखें, क्योंकि मोबाइल गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में उसकी तलाश एवं ब्लॉकिंग प्रक्रिया में यह महत्वपूर्ण होता है।
पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं उनकी संपत्ति की बरामदगी के लिए आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग करते हुए लगातार कार्य कर रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment