केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230
दिलीप नगर के 15 आवासहीन परिवार रहेगें अब पक्के मकानों में
रतलाम वार्ड क्रमांक 28 स्थित दिलीप नगर में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, क्षेत्रिय पार्षद माया पांचाल व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि दिलीप नगर धर्मशाला में 15 आवासहीन परिवार 35 वर्षो से निवास करते थे जिनके पास कोई भूमि का पट्टा था। केबिनेट मंत्री व विधायक शहर चेतन्य जी काश्यप ने इनके दुख को समझा ओर इन्हे पट्टे दिलाये व नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक के तहत भवन निर्माण हेतु ढाई-ढाई लाख की राशि स्वीकृत करवाई राशि स्वीकृत होने पर इन्होने अपने भवन का निर्माण प्रारंभ कर दिया है शीघ्र ये परिवार पक्के मकान में निवास करेंगे। इनके निर्माणाधीन आवास क्षेत्र में सड़क समस्या थी तो आज इसका भूमि पूजन किया गया है। इस अवसर पर परिवारजनों एवं नागरिकों ने केबिनेट मंत्री चेतन्य जी काश्यप व महापौर प्रहलाद पटेल का आभार व्यक्त किया।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि रमेशचन्द्र पांचाल के अलावा गज्जू भैया, कन्हैयालाल राठौड़, भगत सिंह, संजय शर्मा, गोवर्धनलाल राठौर, खेमचंद चौपड़ा, मुकेश वसुनिया, भरत पाटीदार, राहुल पवार, देवी सिंह, दुलजीभाई, अनवर अली, शुभम देवड़ा, प्रेम भाबर, दिलीप सिंह सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







