सोहेल अली खरगोन दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान समाचार पत्र
पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। शहर सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार शाम 6 बजे से जारी बारिश का दौर बुधवार शाम तक जारी रहा। मौसम के मेहरबान होने से जहां जलस्त्रोतों में जलस्तर बढऩे लगा है, वही खेतों में सिंचाई की समस्या भी खत्म हो रही है। हालांकि लगातार बारिश का असर अब जनजीवन पर पडऩे लगा है। दिनभर हो रही बारिश से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई तो वही लगातार हो रही बारिश से कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। भू-अभिलेख विभाग ने इस वर्षाकाल में 1 जुलाई से अब तक औसत करीब 9.4 इंच बारिश दर्ज की है। इस वर्षाकाल में सबसे ज्यादा बारिश बड़वाह तहसील में 342 मिमी, जबकि सबसे कम बारिश झिरन्या तहसील में 159 मिमी दर्ज की गई है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







