दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा की सामने आई बड़ी लापरवाही

SHARE:

दीवान सिंह सिकरवार/दैनिक केसरिया हिंदुस्तान समाचार पत्र

आगरा:- आगरा के दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की बड़ी लापरवाही सामने आई है वैसे तो कहा जाता है कि विद्युत विभाग में सरकार द्वारा सक्षम और शिक्षित कर्मचारियों का चयन होता है लेकिन एक मामला सामने आया है जो कि अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन आगरा के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार राजपूत द्वारा बयान किया गया है जिसमें राकेश कुमार राजपूत का कहना है कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम उपभोक्ताओं से लूट कर रहा है ग्राम मलपुरा नगला रेवती , अभयपुरा मोड़ पर राजू प्लाई वालों की दुकान का जून 2026 माह का 54 यूनिट का बिजली बिल ₹ 771 आया है जिसे बिल रसीद के माध्यम से देखा जा सकता है वही दूसरी तरफ माह जुलाई 2026 का मासिक यूनिट 54 है जिसका बिल ₹ 2232 आया है जिसका अकाउंट आईडी नंबर 1987036000 है यही जिला अध्यक्ष राकेश कुमार राजपूत ने फैसला किया है कि दक्षिणांचल एवं टोरंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं के साथ की जाने वाली लूट को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि सुधार नहीं किया गया तो राकेश कुमार राजपूत एवं उनकी टीम बहुत जल्द आंदोलन के लिया फैसला लेगी

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment