आलीराजपुर की बेटी वेदिका रावत ने रचा इतिहास स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते चार पदक

SHARE:

हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान

आलीराजपुर। जिले की होनहार बेटी निशानेबाज़ वेदिका महेश पटेल ने इंदौर स्थित बीएसएफ रेवती रेंज में आयोजित 29वीं मध्यप्रदेश स्टेट 22 राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत और एक स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है।
ऐश्वर्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी वेदिका ने यूथ, जूनियर और सीनियर वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में रजत पदक जीते, जबकि टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की अहम सदस्य रहीं।
वेदिका, आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक सेना पटेल की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर खेल जगत, जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
महेश पटेल और विधायक सेना पटेल ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वहीं प्रशिक्षकों ने विश्वास जताया कि वेदिका भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment