दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मिठौरा /महराजगंज थाना चौक क्षेत्र में विवाहिता की हत्या के मामले में महराजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं हत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक अपचारी किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को थाना चौक क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 निवासी सीतारा पत्नी विक्रम यादव की हत्या के संबंध में थाना चौक पर मुकदमा संख्या 109/2026 दर्ज किया गया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने 6 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए पति विक्रम उर्फ श्रवण (24), ससुर राजेन्द्र (47) तथा सास भानमती (44) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या के लिए उकसाने वाले एक अपचारी किशोर को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







