एसडीएम ग्रामीण ने किया मौके का निरीक्षण

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 99778 66230

रतलाम जनसुनवाई में रतलाम ग्रामीण के ग्राम शिवपुर के ग्रामीणों द्वारा भूरों का वास मार्ग पर सीसी रोड निर्माण की मांग किए जाने पर कलेक्टर मिशा सिंह ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। उनके निर्देश पर एसडीएम रतलाम ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पाया गया कि संबंधित सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर ग्रामीण विकास विभाग को भेजा जा चुका है। प्रस्ताव को तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा प्रशासकीय स्वीकृति की प्रक्रिया प्रचलन में है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
एसडीएम ने ग्राम वासियों से चर्चा कर उन्हें निर्माण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया, जिससे वे संतुष्ट हुए। साथ ही बारिश के दौरान आवागमन बाधित न हो, इसके लिए मार्ग पर शीघ्र मुरम डलवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment