दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान 14 जुलाई से 31 अगस्त तक घर-घर पहुँचकर पाँच वर्ष तक के बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच

SHARE:

राजेन्द्र तिवारी दमोह केसरिया हिन्दुस्तान

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने बताया कि शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने तथा दस्त रोग एवं अन्य बाल्यकालीन बीमारियों की समय रहते पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान संचालित किया जाएगा, अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए फील्ड वर्कर्स का उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान की कार्यप्रणाली, सेवा प्रदायगी एवं रेफरल व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी जाएगी,
घर-घर उपलब्ध होंगी ये स्वास्थ्य सेवाएँ
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विक्रांत चौहान ने बताया कि अभियान के दौरान एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का संयुक्त दल प्रत्येक घर पहुँचकर पाँच वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेगा, बच्चों में दस्त रोग, निर्जलीकरण तथा अन्य संभावित बाल्यकालीन बीमारियों की जांच की जाएगी, गंभीर कुपोषण की पहचान के लिए एमयूएसी टेप एवं दोनों पैरों में सूजन की जांच की जाएगी, डीएसएस टूल के माध्यम से चिकित्सीय जटिलता का आकलन कर आवश्यकतानुसार प्रारंभिक उपचार एवं त्वरित रेफरल सुनिश्चित किया जाएगा,
ओआरएस, जिंक एवं आईएफए की निःशुल्क उपलब्धता
डॉ. चौहान ने बताया कि प्रत्येक पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चे के लिए दस्त से बचाव में अहम 2 ओआरएस पैकेट एवं 14 जिंक टैबलेट प्रदान की जाएंगी, 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूती देने आयु अनुरूप विटामिन-ए सिरप पिलाया जायेगा 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावक को आईएफए सिरप की एक बोतल दे कर, इसके उपयोग हेतु आवश्यक परामर्श दिया जायेगा, साथ ही परिवारों को हाथ धोने की सही विधि, ओआरएस घोल बनाने की प्रक्रिया, स्तनपान, पूरक आहार एवं आहार विविधता के संबंध में भी परामर्श दिया जाएगा,

*33 कार्य दिवसों तक चलेगा विशेष अभियान*

यह अभियान 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक कुल 33 कार्य दिवसों में संचालित किया जाएगा, अभियान में एएनएम के नेतृत्व में आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर निर्धारित सेवाएँ प्रदान करेंगी। सेवा प्रदायगी की निगरानी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) द्वारा की जाएगी तथा चिन्हित गंभीर एवं उच्च जोखिम वाले बच्चों का त्वरित उपचार एवं उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल सुनिश्चित किया जाएगा,

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment