तेज धूप के बाद मेहरबान हुआ मौसम, मंगलवार दोपहर बाद घने काले बादलों के बीच झमाझम बारिश,शहर में मिली बड़ी राहत

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ़
मोहन गुर्जर (मनोज)
8435117353

मंदसौर पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को आखिरकार मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने बड़ी राहत दी। दोपहर के बाद अचानक आसमान पर घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया। देखते ही देखते पूरे शहर में अंधेरा-सा छा गया और कुछ ही देर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
बारिश ने शहर की सड़कों को तरबतर कर दिया। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। किसानों के लिए भी यह बारिश राहत और उम्मीद लेकर आई है, क्योंकि फसलों के लिए नमी मिलना बेहद जरूरी है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और भीषण गर्मी व उमस से लोगों को काफी राहत मिली।
फोटो में दिखाई दे रहे घने काले बादल इस बात का संकेत दे रहे थे कि मौसम पूरी तरह करवट ले चुका है। शाम तक कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश का दौर जारी रहा, जिससे शहर का मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment