अनाज व्यापारी राजेन्द्र वर्मा के घर बड़ी चोरी, जेवरात और नगदी लेकर फरार हुए चोर; पुलिस ने तेज की तलाश

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
(नीरज बिदुआ)
बरेली। नगर के वार्ड क्र० 7 स्थित दाल मिल कॉलोनी में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने अनाज व्यापारी राजेन्द्र वर्मा के घर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण, डायमंड ज्वेलरी तथा नगदी सहित लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे नगर में हड़कंप मच गया है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। राजेन्द्र वर्मा ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो गए थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे उठने पर लिविंग हॉल की अलमारी खुली मिली। घर के कमरों की जांच करने पर सामान बिखरा पड़ा था तथा पीछे के दरवाजे का ताला टूटा मिला। चोर बेटे के कमरे की अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने के हार, चैन, पेंडेंट, सिक्के, अंगूठियां, टॉप्स, मंगलसूत्र, चूड़ियां, ब्रेसलेट, डायमंड के हार, अंगूठियां, टॉप्स, ब्रेसलेट, चांदी के पुराने बर्तन, सिक्के, चांदी का रथ, ट्रे, कटोरियां तथा नगदी चोरी कर ले गए। नगर में इस चोरी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एक आंकलन के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये या उससे अधिक बताई जा रही है। लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि क्या पुलिस इस बड़ी वारदात का खुलासा कर पाएगी, क्योंकि इससे पहले प्रेमनगर कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान वर्मा परिवार के घर के पीछे रेवापुरम कॉलोनी के खाली प्लॉटों में चोरी हुए आभूषणों के खाली डिब्बे बरामद हुए हैं। इससे आशंका है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिपरिया रोड की ओर भागे होंगे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों और वर्मा परिवार के घर में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में घटना की रात 4-5 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, हालांकि उनकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment